तिरंगे की गरिमा संग सनातन की गूंज: आगरा में विश्व हिंदू महासंघ की शोभा यात्रा ने भरा जोश

आगरा। देशभक्ति और सनातन आस्था का प्रदर्शन रविवार को आगरा की सड़कों पर उस समय देखने को मिला, जब विश्व हिंदू महासंघ के 46वें स्थापना दिवस पर निकली वंदे मातरम भव्य शोभा यात्रा ने पूरे शहर को तिरंगे और जयघोषों से गुंजायमान कर दिया। सैकड़ों चार पहिया और दो पहिया वाहनों के काफिले, हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी और भारत माता की जय के नारों ने आयोजन को भव्य बना दिया।

Apr 12, 2026 - 18:28
 0
तिरंगे की गरिमा संग सनातन की गूंज: आगरा में विश्व हिंदू महासंघ की शोभा यात्रा ने भरा जोश
कोठी मीना बाजार पर विश्व हिंदू महासंघ के 46वें स्थापना दिवस पर निकली वंदे मातरम शोभा यात्रा में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष शरद परमार, जिलाध्यक्ष किशन गुप्ता, आगरा मंडल प्रभारी राजेश शर्मा आदि।

प्रदेश स्तरीय इस आयोजन में शहरभर से पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कोठी मीना बाजार से प्रारंभ हुई यह शोभा यात्रा सेक्टर-5 स्थित हनुमान जी मंदिर, बोदला तक पहुंची। पूरे मार्ग में वंदे मातरम, भारत माता की जय और जय श्रीराम के उद्घोष लगातार गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति में रंग गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शरद परमार, कालका पीठाधीश्वर महेंद्र श्री अवधूत नाथ और जिलाध्यक्ष किशन गुप्ता ने तिरंगा लहराकर शोभा यात्रा को रवाना किया। मुख्य अतिथि शरद परमार ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं।
जिलाध्यक्ष किशन गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है और लोगों में राष्ट्रीय चेतना जागृत कर रहा है।

महानगर अध्यक्ष रोहित कुमार गर्ग ने बताया कि शोभा यात्रा में सैकड़ों वाहनों पर तिरंगा लगाकर कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रसारित किया।

इस अवसर पर आगरा मंडल प्रभारी राजेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति गंगा धाकड़, प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा संदीप कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति सुनीता मेहता, सौरभ तिवारी, प्रदेश महामंत्री गौ रक्षा अजय कुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री अंकित उपाध्याय, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गौ रक्षा गजेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री अश्विनी शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश शर्मा, जिला अध्यक्ष गोरखा देव ठाकुर, महानगर अध्यक्ष गौ रक्षा दीप नारायण, जिला अध्यक्ष मातृशक्ति मीनू अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मातृशक्ति डिंपल गंभीर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor