चार मंडलायुक्तों सहित 11 आईएएस इधर से उधर
लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने आज चार मंडलायुक्त सहित प्रदेश के 11 आईएएस को इधर से उधर कर दिया है। कुछ आईएएस को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
शासन ने आईएएस अशोक कुमार को प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार अवमुक्त करते हुए उन पर बाकी के विभाग यथावत रखे हैं। आईएएस लीना ज़ौहरी को प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अबमुक्त किया गया है।
कानपुर के मंडलायुक्त अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग तथा महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है।
इसी तरह आजमगढ़ मंडल के मंडलायुक्त मनीष चौहान को प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाया गया है। विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त मुथु कुमार स्वामी को सचिव वित्त विभाग बनाया गया है।
आयुक्त एवं निदेशक उद्योग विजेंदर पांड्या को आयुक्त कानपुर मंडल के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
चित्रकूट धाम के मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी को मंडलायुक्त विन्ध्याचल मंडल बनाया गया है। आईएएस डॉक्टर रूपेश कुमार को महानिरीक्षक निबंधन के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।
सचिव गृह विवेक को आयुक्त आज़मगढ़ मंडल का दायित्व सौंपा गया है। कृषि विभाग के सचिव अजीत कुमार को आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बनाया गया है।आईएएस नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को सचिव नियोजन विभाग बनाया गया है।