भाजपा संगठन में बूथ तक सक्रियता पर जोर, गीता शाक्य ने आगरा में कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
आगरा। भारतीय जनता पार्टी की ब्रज क्षेत्र प्रभारी, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि पार्टी के लिए दिन-रात काम करने वाले कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं। उन्होंने आगरा महानगर और जिले के पदाधिकारियों से संगठनात्मक अभियानों की प्रगति का फीडबैक लेते हुए मंडल से शक्ति केंद्र और शक्ति केंद्र से बूथ तक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में सभी बूथों को सक्रिय बनाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
फतेहाबाद रोड स्थित होटल अवनीश में आयोजित भाजपा आगरा महानगर एवं आगरा जिले के पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि गीता शाक्य के साथ भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, जिला प्रभारी घनश्याम लोधी और क्षेत्रीय महामंत्री अशोक पिप्पल ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
कार्यकर्ताओं से सीधे लिया संगठनात्मक फीडबैक
बैठक में गीता शाक्य ने महानगर और जिले के कार्यकर्ताओं से एक-एक कर परिचय लिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के मंडल से शक्ति केंद्र और शक्ति केंद्र से बूथ स्तर तक क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की जमीनी स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी बूथों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि पार्टी के अभियानों और कार्यक्रमों का प्रभाव तभी दिखाई देगा, जब उनका क्रियान्वयन बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से हो। उन्होंने पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क और समन्वय बनाए रखने का भी आह्वान किया।
योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर
गीता शाक्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। उन्होंने मंडल प्रभारियों को मंडल अध्यक्षों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठनात्मक कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में संगठन के विभिन्न स्तरों पर चल रहे अभियानों, बूथों की सक्रियता और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, जिला प्रभारी घनश्याम लोधी, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक पिप्पल, यादवेंद्र प्रताप सिंह, सुग्रीव चौहान, बीना लवानिया, बबलू लोधी, मनीष गौतम, महेश शर्मा, सत्य प्रकाश लोधी, सत्यदेव दुबे, हेमंत भोजवानी, नीतेश शिवहरे, तपेश जैन, दीपू जादोन, संतोष सिकरवार, राहुल सागर, सहदेव शर्मा, मनमोहन कुशवाह, अतुल गर्ग, हरिओम रावत, महानगर मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश चाहर, मनीष थापक, नीरज परमार, डॉ. निधि शर्मा, अनीता खरे, अंबुज द्विवेदी, विक्रांत तिवारी और विकास भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
Top of Form
Bottom of Form
Bottom of Form