रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के विवाह की फेक फोटो वायरल, फैंस हैरान
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा जोर- शोर से हो रही है। इस बीच इनकी फोटो वायरल हो रही है, जो कि वेडिंग सेरेमनी की है। पर ये फोटो फैन एडिट हैं। इन्हें एआई के जरिए बनाया गया है। पर ये रियल फोटोज नहीं हैं।
मुंबई। साउथ के फेमस स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर जोरशोर से चर्चा हो रही है। दो दावे किए जा रहे हैं। पहला ये कि इनकी वेडिंग सेरेमनी फरवरी 2026 में होगी। दूसरा ये कि रश्मिका ने गर्ल्स गैंग के साथ श्रीलंका में अपनी बैचलरेट पार्टी कर ली है। इन सबके बीच इंटरनेट पर कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें रश्मिका दुल्हन बनी हैं और विजय दूल्हा। बाराती के तौर पर महेश बाबू से लेकर उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर, प्रभास तक ने शिरकत की है।
पिछले दो दिनों से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटो वायरल हो रही है। तस्वीर में विजय ने शेरवानी पहनी है और रश्मिका लहंगे में हैं। आसपास रिश्तेदारों का मजमा लगा हुआ है। स्टेज पर महेश बाबू और प्रभास नए-नवेले जोड़े के आशीर्वाद दे रहे हैं।
इसके अलावा एक और फोटो है, जिसमें बैकग्राउंड में विजय और रश्मिका लिखा है। दोनों के गले में वरमाला है। साथ में महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर हैं। फोटो इतनी ज्यादा रियल लग रही है कि फैंस हैरान हैं। हालांकि, फैंस का कहना है कि ये तस्वीरें एआई से बनाई गई हैं। यानी ये फेक हैं, रियल नहीं हैं।
रश्मिका हाल ही में श्रीलंका गई थीं। उनके साथ उनकी गर्ल्स गैंग थीं। उन्होंने फोटोज पोस्ट कीं तो चर्चा होने लगी कि उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ बैचलरेट पार्टी की है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस पर रिएक्शन नहीं दिया है।
29 साल की रश्मिका और 36 साल के विजय कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पर इन्होंने कभी अपने रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ी। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये फरवरी 2026 में सात फेरे लेंगे। पर अभी तक दोनों ने कंफर्म नहीं किया है।