किसान दिल्ली पैदल मार्च पर अड़े, पुलिस ने किया मिर्ची स्प्रे, इंटरनेट सेवा बंद

शंभू बॉर्डर पर लंबे समय से मोर्चा लगाकर बैठे पंजाब के किसानों का सदस्यीय दल दिल्ली जाने पर अड़ा हुआ है। सुरक्षा बलों द्वारा किसानों को आगे जाने रोकने के बाद तनाव के हालात बन गए हैं।

Dec 6, 2024 - 15:36
 0
किसान दिल्ली पैदल मार्च पर अड़े, पुलिस ने किया मिर्ची स्प्रे, इंटरनेट सेवा बंद

चंडीगढ़। शंभू बॉर्डर पर लंबे समय से मोर्चा लगाकर बैठे  पंजाब के किसानों का  सदस्यीय दल दिल्ली जाने पर अड़ा हुआ है। सुरक्षा बलों द्वारा किसानों को आगे जाने रोकने के बाद तनाव के हालात बन गए हैं। किसानों को पीछे धकेलने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। इधर सरकार ने अंबाला में इंटरनेट सेवाएं बंद करा दी है।

शंभू बॉर्डर से जैसे ही 100 किसानों के जत्थे ने दिल्ली की ओर पैदल कूंच किया, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस बीच एक बैरिकेडिंग और बने शैड पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे चेतावनी देकर नीचे उतारा। इससे पहले कुछ किसान लोहे के जंगलों पर चढ़े तो पुलिस ने उन पर स्प्रे किया, जिससे किसानों की आँखों में जलन होने लगी। किसानों के अनुसार स्प्रे में मिर्ची वाला था। किसान दिल्ली पैदल मार्च पर अड़े हुए हैं।

किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा में चौकसी बढ़ा दी है। अंबाला से लेकर दिल्ली तक के सभी बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इधर महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुंबई गए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वापस लौट आए हैं। वह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार फ़ीडबैक ले रहे हैं। बॉर्डर पर लगातार तनाव के हालात बने हुए हैं।