फिल्म निर्माता, कवि और प्रसिद्ध पत्रकार प्रीतीश नंदी नहीं रहे
मुंबई। जाने-माने फिल्म मेकर, कवि, पत्रकार और लेखक प्रीतीश नंदी का आज निधन हो गया है। प्रीतीश ने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अनुमप खेर ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रीतीश नंदी अंग्रेजी साप्ताहिक द इलस्ट्रटेड वीकली लंबे समय तक संपादक रहे।
अनुपम खेर ने एक्स पर पोस्ट कर नंदी के निधन पर शोक जताया है। अनुपम खेर ने लिखा है- मेरे सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतीश नंदी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और एक बहादुर और अद्वितीय संपादक और पत्रकार थे। मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में वह मेरी सहायता प्रणाली और शक्ति का एक बड़ा स्रोत थे। हमने बहुत सी बातें शेयर कीं।
अनुपम खेर ने आगे लिखा- 'वो उन सबसे निडर लोगों में से एक थे जिनसे मैं मिला हूं। हमेशा जीवन से भी बड़ा। मैंने उनसे बहुत सारी चीजें सीखीं। पिछले कुछ समय से हम अक्सर नहीं मिलते थे. लेकिन एक समय था जब हम अविभाज्य थे। मैं कभी नहीं भूलूंगा जब उन्होंने मुझे फिल्मफेयर और इससे भी अहम बात द इलस्ट्रटेड वीकली के कवर पर रखकर मुझे हैरान कर दिया था. वो यारों का यार की सच्ची परिभाषा थे। मैं तुम्हें और हमारे साथ बिताए पलों को याद करूंगा मेरे दोस्त।'