वृंदावन में संत प्रेमानंद के फ्लैट में लगी आग, मची भगदड़, बड़ा हादसा टला

वृंदावन। संत प्रेमानंद के श्रीकृष्ण शरणम् परिसर स्थित फ्लैट में शनिवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि फ्लैट में उस समय केवल एक सेवक मौजूद था, जो सुरक्षित बाहर निकल आया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Jan 11, 2026 - 01:52
 0

जानकारी के अनुसार श्रीकृष्ण शरणम् परिसर के फ्लैट संख्या 212 से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों और अनुयायियों में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही श्री राधा केलिकुंज में रह रहे संत प्रेमानंद के अनुयायी मौके की ओर दौड़ पड़े। बिना समय गंवाए उन्होंने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कुछ ही देर में मीडियाकर्मी और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन संत प्रेमानंद के अनुयायियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए सभी को परिसर के बाहर ही रोक दिया। किसी को भी फ्लैट तक जाने की अनुमति नहीं दी गई। अनुयायियों का कहना था कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाह या भीड़ से बचना जरूरी है।

आग लगने के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। अनुयायियों की ओर से आग के कारणों पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता और बेहतर इंतजाम जरूरी हैं।