प्रिल्यूड में पहली बार जिला रस्साकशी चैंपियनशिप 26-27 जुलाई को, 45 से अधिक टीमें होंगी शामिल
आगरा। आगरा में रस्साकशी जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रथम जिला रस्साकशी चैंपियनशिप का आयोजन प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में 26 और 27 जुलाई 2025 को किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता जिला रस्साकशी संघ आगरा के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
अब तक आगरा के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 45 टीमें विभिन्न भार वर्गों में इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करा चुकी हैं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री त्रिलोक सिंह राणा ने जानकारी दी कि 26 जुलाई को सुबह 9 बजे से भार मापन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। कोई भी स्कूल टीम जो प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है, वह निर्धारित समय पर आकर भार मापन करा सकती है। केवल भार वर्ग मानकों को पूरा करने वाली टीमें ही 27 जुलाई को सुबह 8 बजे से होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगी।
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी विद्यालयों से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन में प्रतिभाग कर इसे सफल बनाएं, क्योंकि खेल ही स्वस्थ जीवन की नींव हैं।
अधिक जानकारी के लिए पवन कुमार सिंह – 9410044522 और संजय कुमार सिंह – 7505595660 से संपर्क किया जा सकता है।