विदेशी खिलाड़ियों ने बचाई आरसीबी की लाज, गुजरात के सामने 170 रनों का लक्ष्य

चेन्नई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 169 रन बनाए हैं। अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी के बल्लेबाज शुरुआत से ही संघर्ष करते दिखे। विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार समेत कई बड़े बल्लेबाज फ्लॉप रहे। मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के आगे बेंगलुरु के तीन बल्लेबाजों ने घुटने टेके। वहीं आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन रहे, जिनके बल्ले से 54 रनों की पारी निकली।

Apr 2, 2025 - 21:36
 0
विदेशी खिलाड़ियों ने बचाई आरसीबी की लाज, गुजरात के सामने 170 रनों का लक्ष्य


एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। गुजरात की 4 तेज गेंदबाजों की रणनीति एक बार फिर कारगर सिद्ध हुई। शुरुआती ओवरों में अरशद खान और मोहम्मद सिराज ने आरसीबी की बैटिंग लाइन-अप को बिखेर कर रख दिया था। सबसे पहले विराट कोहली आउट हुए, जिन्होंने 7 रन बनाए। वहीं देवदत्त पडिक्कल भी 4 रन बनाकर चलते बने। फिल साल्ट और कप्तान रजत पाटीदार कुछ देर क्रीज पर टिके रहे, लेकिन वो भी क्रमशः 14 और 12 रन बनाकर आउट हो गए।

आरसीबी का इतना बुरा हाल था कि टीम के पहले चारों बल्लेबाज 42 के स्कोर तक आउट हो चुके थे। विराट कोहली, रजत पाटीदार समेत सभी नामी खिलाड़ी फ्लॉप रहे.।इस बीच लियाम लिविंगस्टोन ने कमान संभाली, जिन्होंने जितेश शर्मा के साथ मिलकर 52 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जितेश ने 33 रनों की पारी खेली। एक तरफ लिविंगस्टोन ने 54 रनों की पारी के दौरान 1 चौका और 5 छक्के लगाए, दूसरी ओर टिम डेविड ने आखिरी ओवर तक क्रीज पर डटे रहकर 18 गेंदों में 32 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।