सरकार ने इंडिगो से कहा, तुर्किए के साथ तीन महीने में डील खत्म करो
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इंडिगो एयरलाइंस से कहा कि तुर्किए के साथ तीन महीने में डील को रद्द कर दे। इंडिगो के अनुरोध पर नागरिक विमानन नियामक ने इंडिगो को तुर्किए एयरलाइंस के दो वाइड-बॉडी बोइंग 777 की डंप लीजिंग अवधि तीन महीने बढ़ा तो दी है लेकिन इंडिगो की इसे छह माह तक बढ़ाने के अनुरोध ठुकरा दिया। तुर्किए की डंप लीजिंग अवधि अब 31 अगस्त 2025 तक कर दी है। पहले यह समय सीमा 31 मई को खत्म हो रही थी।
केंद्र सरकार की ओर से इंडिगो को तीन महीने का समय इसलिए दिया गया ताकि यात्रियों की सुविधा और उड़ानों में किसी तरह की बाधा न आए। इंडिगो की तरफ से लिखित में आश्वासन भी दिया गया कि वह तीन महीने के बाद डंप लीज समाप्त कर देगा और भविष्य में विस्तार नहीं मांगेगा।
एक सीनियर एविएशन अधिकारी ने कहा कि इंडिगो वर्तमान में तुर्किए एयरलाइन से डैंप लीज के तहत दो बोइंग 777 विमान संचालित कर रही है, जिसकी अनुमति 31 मई, 2025 तक थी। उन्होंने कहा, "इंडिगो ने लीज अवधि को छह महीने के लिए और बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिस पर सहमति नहीं बनी।"
भारत ने करीब दो सप्ताह पहले तुर्किए की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी, जिसके बाद उसे नौ हवाई अड्डों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। साल 2023 से इंडिगो तुर्किए एयरलाइंस के साथ डेंप लीज डील के तहत दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल के बीच उड़ानें संचालित कर रही है। इंडिगो ने 2018 से तुर्की के साथ कोड शेयर किया है। तुर्की और इंडिगो की उड़ानों पर यात्रियों की एक बड़ी संख्या तुर्की नेटवर्क पर इस्तांबुल के माध्यम से भारत और बाकी दुनिया के बीच उड़ान भरती है।