धेवते ने वृद्ध नाना पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर 

बाह। थाना बाह क्षेत्र के सियांईच भोर में नशे की हालत में एक युवक ने अपने ही वृद्ध नाना पर चाकू से हमला बोल दिया जिससे वृद्ध गंभीर घायल हो गया। एकत्रित लोगों ने आरोपी युवक को घेर लिया और जमकर मारपीट कर दी। इससे युवक की हालत भी गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल वृद्ध और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। 

Oct 27, 2024 - 23:31
 0
धेवते ने वृद्ध नाना पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर 

 जानकारी के अनुसार पोतीराम उम्र 75 पुत्र बेनीराम निवासी सियांईच भोर बटेश्वर की बेटी का पुत्र भूपेंद्र उम्र 35 वर्ष पुत्र कालीचरन निवासी भोजपुर हीरापुरा फतेहाबाद बचपन से ही अपनी ननिहाल में रह रहा है। रविवार को भूपेंद्र नशे की हालत में अपने नाना पोतीराम के पास पहुंचा और गाली गलौज करते हुए चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास और परिवार के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने भूपेंद्र को पकड़ लिया और जमकर मारपीट की, जिससे वह भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और ग्रामीणों की मदद से घायल वृद्ध और युवक को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

SP_Singh AURGURU Editor