कंगना रनौत केस में फिर टली सुनवाई, कोर्ट ने 31 अक्टूबर तय की अगली तारीख
आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के प्रकरण में आज गुरुवार को भी बहस नहीं हो सकी। मामला स्पेशल जज एमपी/एमएलए लोकेश कुमार की अदालत में सूचीबद्ध था। कंगना रनौत की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुसूया चौधरी ने स्थानीय अधिवक्ता के माध्यम से एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें बताया गया कि वह स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण बहस के लिए उपस्थित नहीं हो सकतीं।
वादी पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने इस पर कोई आपत्ति नहीं की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने मामले में अगली बहस हेतु 31 अक्टूबर 2025 की तिथि नियत कर दी।
इससे पहले भी मामले की बहस निर्धारित तिथि पर स्थगित हो चुकी है। अब उम्मीद की जा रही है कि अगली तारीख पर अदालत में दोनों पक्षों की विस्तृत बहस होगी।
Top of Form
Top of Form