वे भूल गए कि क्लास रूम में हैं, कर बैठे ऐसी हरकत कि....

बरेली। स्थानीय बरेली कालेज में कालेज टाइम में परास्नातक के एक छात्र और छात्रा को प्राक्टोरियल बोर्ड के एक सदस्य ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इन दोनों के कालेज में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। अब केवल परीक्षा देने के लिए कालेज आ पाएंगे। 

Oct 25, 2024 - 18:31
 0
वे भूल गए कि क्लास रूम में हैं, कर बैठे ऐसी हरकत कि....

जानकारी के मुताबिक प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य डा. महमूद ने पूर्वाह्न 11 बजे निरीक्षण के दौरान एक कक्षा में परास्नातक के एक छात्र और एक छात्रा को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। दोनों को लेकर वह चीफ प्राक्टर कार्यालय पहुंचे। संबंधित विभागाध्यक्ष भी वहां पहुंच गये। चीफ प्राक्टर प्रो. आलोक खरे ने छात्र-छात्रा से घटना के बारे में स्पष्टीकरण मांगा तो दोनों की नजरें झुक गईं। जवाब देते नहीं बन रहा था। वे भूल गए थे कि जहां गलत हरकत कर रहे हैं, वह क्लास रूम है। 

बाद में चीफ प्राक्टर ने दोनों ने लिखित माफीनामा लिया। चीफ प्राक्टर खरे ने बताया कि  कालेज परिसर में दोनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाकर उन्हें छोड़ दिया गया है। अब सिर्फ परीक्षा में शामिल होने ही कालेज में आएंगे।

इन दोनों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे कालेज में नजर न आएं। दोनों के परिचय पत्र भी जब्त कर लिए गए हैं।

SP_Singh AURGURU Editor