हिना खान ने हिंदू लड़के राकी जायसवाल से की शादी
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने एक इंटीमेट सेरेमनी में चोरी-छुपे ब्याह रचा लिया है जिसकी तस्वीरें सामने आ गई है। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस ने रॉकी जायसवाल के साथ कोर्ट मैरिज की है। अपनी शादी की फोटोज हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
हिना खान ने अपनी शादी पर मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ओपल ग्रीन साड़ी पहनी थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने पिंक कलर का ब्लाउज पेयर किया था। पिंक कलर का दुपट्टा सिर पर ओढ़ वे ट्रेडिशनल ब्राइड बनीं। गोल्डन जूलरी और खुले बालों में हिना खान बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने हाथों और पैरों में खूबसूरत सी मेहंदी भी लगाई थी।
हिना खान ने अपनी साड़ी के पल्लू पर अपना और अपने पति रॉकी का नाम भी कस्टमाइज करवाया था। उनके पति रॉकी जायसवाल के वेडिंग लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा का व्हाइट कुर्ता पहने, जिसमें वे खूब जच रहे थे। हिना खान ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें से एक में कपल कोर्ट मैरिज के पेपर साइन करता नजर आ रहा है।
हिना खान ने अपनी शादी की ड्रीमी फोटोज शेयर करते हुए इमोशनल कर देने वाला कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- 'दो अलग-अलग दुनियाओं से, हमने प्यार की एक दुनिया बनाई। हमारे मतभेद मिट गए। हमारे दिल एक हो गए, जिससे एक ऐसा बंधन बना जो जिंदगी भर रहेगा।'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- 'हम अपना घर, अपनी रोशनी, अपनी उम्मीद हैं और साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार करते हैं। आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है। हम पत्नी और पति के तौर पर आपका आशीर्वाद और बधाई चाहते हैं।