एशिया कप के फाइनल में भारत, बांग्लादेश को सुपर 4 में 41 रन से हराया

भारतीय टीम ने बांग्लादेश की टीम को सुपर 4 मुकाबले में 41 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल का टिकट कटा लिया है। मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है।

Sep 25, 2025 - 05:51
 0
एशिया कप के फाइनल में भारत, बांग्लादेश को सुपर 4 में 41 रन से हराया

दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 41 रन से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बोर्ड पर 168 रन लगाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 127 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे टीम इंडिया ने फाइनल का टिकट कटा लिया है। वहीं बांग्लादेश की टीम को पाकिस्तान से वर्चुअल सेमीफाइनल खेलना है। इस मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा बयान दिया है।

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ है। सूर्या ने मैच के बाद कहा, 'मैच के बाद इस टूर्नामेंट में हमें पहले बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। मुझे लगता है कि हमने ओमान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की थी, लेकिन हम सुपर फोर में पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि क्या होता है।'  
 
सूर्या ने आगे कहा, 'उनकी गेंदबाजी लाइनअप को देखते हुए उनके पास एक लेफ्ट आर्म स्पिनर और एक लेग स्पिनर था, मुझे लगता है कि दुबे 7-15 ओवरों की रेंज में उस मौके के लिए एकदम सही थे। लेकिन यह कारगर नहीं रहा, यही तो होता है। अगर आउटफील्ड वाकई तेज होती, तो यह 180-185 रन का होता, लेकिन हमारे पास जो गेंदबाजी लाइनअप है अगर हम 12-14 अच्छे ओवर फेंकते हैं, तो हम ज्यादातर मौकों पर जीत हासिल कर लेंगे।'

भारत ने ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (75 रन) के लगातार दूसरे अर्धशतक के बाद स्पिनर कुलदीप यादव (तीन विकेट) और वरूण चक्रवर्ती (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से बुधवार को यहां एशिया कप सुपर 4 मैच में बांग्लादेश को 41 रन से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत लिए अभिषेक ने 37 गेंद में 6 चौके और पांच छक्के जड़ित पारी खेली लेकिन अन्य बल्लेबाजों के रन नहीं जुटाने से टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन ही बना सकी।