भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया

दुबई। 2025 एशिया कप में टीम इंडिया का विजयरथ जारी है। सुपर-4 के अपने अंतिम मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को सुपर ओवर में मात दी। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम भी निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने 58 गेंद में 107 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 2025 एशिया कप का पहला सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में श्रीलंका की टीम सिर्फ दो रन ही बना पाई। इसके बाद भारत ने तीन गेंद में ही मैच जीत लिया। इस तरह टीम इंडिया 2025 एशिया कप में अजेय रही। 

Sep 27, 2025 - 06:26
 0
भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया

सुपर ओवर में भारत के लिए अर्शदीप सिंह गेंदबाजी करने आए। वहीं श्रीलंका के लिए कुसल परेरा और दुसन शनाका ने शुरुआत की। हैरानी की बात यह रही कि शतकवीर पथुम निसांका को सुपर ओवर में शामिल नहीं किया गया। तीसरे बल्लेबाज कुसल मेंडिस रहे। अर्शदीप ने पहली गेंद पर कुसल परेरा को आउट किया। फिर दूसरी गेंद पर एक रन बना। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद में श्रीलंका ने दूसरा व अंतिम विकेट गंवा दिया। 

इसके बाद भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए। वहीं श्रीलंका ने वानिंदु हसारंगा को गेंद सौंपी। भारत ने पहली गेंद पर ही तीन रन लेकर मैच जीत लिया। सूर्यकुमार ने सुपर ओवर में भारत के लिए विनिंग शॉट खेला।

इससे पहले भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा 31 गेंद में 61 रन, संजू सैमसन 23 गेंद में 39 रन और तिलक वर्मा 34 गेंद में नाबाद 49 रन की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम भी 20 ओवर में 202 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने 58 गेंद में 107 रनों की पारी खेली। हालांकि, उनका शतक बेकार गया।