भारत को आस्ट्रेलिया पर कुल बढत 145 रनों की
सिडनी। सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने स्टंप होने तक 6 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। जडेजा 9 जबकि सुंदर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त 145 रनों की हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट लिए हैं। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने 33 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने 22 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के 181 रन के स्कोर पर ऑल आउट होने के बाद टी ब्रेक ले लिया गया।
भारतीय टीम का छठा विकेट नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में गिरा है। रेड्डी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको बोलैंड ने आउट किया। भारत की छठी विकेट 129 रन के स्कोर पर गिरी। टीम के कप्तान पैट कमिंस ने पंत को आउट किया। विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने पंत का कैच लिया। उन्होंने 33 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। इस पारी में 6 चौकों के अलावा 4 छक्के भी शामिल थे। भारतीय टीम का चौथा विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरी है। गिल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। वह 13 रन बनाकर ब्यू वेबस्टर का शिकार हो गए।
तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने भारत को तीसरा झटका विराट कोहली के रूप में दिया है। कोहली 6 रन के स्कोर पर आउट हो गए हैं। वह एक बार फिर ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद पर आउट हो गए। भारत का तीसरा विकेट 59 रन के स्कोक पर गिरा है। केएल राहुल के बाद उन्होंने यशस्वी जायसवाल को भी आउट कर दिया है। यशस्वी भी राहुल की तरह ही बोल्ड हुए। भारतीय टीम को पहला झटका दूसरी पारी में केएल राहुल के रूप में लगा।