श्रीलंका में भारत का परचम: अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आगरा के हरीश धारिया ने जीता गोल्ड

श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हरीश धारिया ने पाकिस्तान के खिलाड़ी को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। गोल्ड विजेता धारिया 2 दिसंबर को भारत लौटेंगे और आगरा में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Dec 1, 2025 - 21:07
 0
श्रीलंका में भारत का परचम: अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आगरा के हरीश धारिया ने जीता गोल्ड
श्रीलंका में गोल्ड मेडल जीतने वाले पावरलिफ्टर हरीश धारिया।

आगरा। श्रीलंका में हुई अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत की ओर से हिस्सा ले रहे हरीश धारिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाड़ी को मात देकर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया।

गोल्ड मेडल विजेता हरीश धारिया 2 दिसंबर 2025 की प्रातः बेला में दिल्ली एयरपोर्ट पर भारत लौटेंगे, जिसके बाद उनका आगरा में भव्य स्वागत किये जाने की तैयारी है। करीब सुबह 10 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर समाज कल्याण विभाग एवं खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या उनका स्वागत करेगी।

स्वागत समारोह के उपरांत आगरा कैंट से काफिले के साथ सड़क मार्ग से इटोरा सर्वोदय विद्यालय मोड़ तक विजय मार्च निकाला जाएगा। यहां पुष्प वर्षा, बाजे-गाजे के साथ उनका सम्मान किया जाएगा।

गौरतलब है कि हरीश धारिया वर्तमान में उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सर्वोदय विद्यालय में जिम का संचालन कर रहे हैं, जो प्रदेश सरकार के सहयोग से स्थापित किया गया है।

समाज कल्याण मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार की निगरानी समिति के सदस्य अनिल सोनी ने सभी खेल प्रेमियों, युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे समयानुसार उपस्थित होकर गोल्ड मेडल विजेता का फूल-मालाओं और जयघोषों के साथ स्वागत कर गर्व का हिस्सा बनें।

SP_Singh AURGURU Editor