आगरा नगला लालजीत में तालाब में नहाते समय डूबने से एक मासूम की मौत
आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित सीओडी के पास नगला लालजीत इलाके में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। तालाब में नहाने गए पांच बच्चों में से एक मासूम की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सरवन नगर, सेवला निवासी के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तालाब में नहाते वक्त अचानक चार बच्चे तो तालाब के किनारे ही रहे, लेकिन एक बच्चा आगे बढ़ता चला गया। ज्यादा गहरे पानी में पहुंचने पर बच्चा डूबने लगा। किनारे पर मौजूद चार अन्य बच्चों का शोरगुल सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद छोटे नामक गोताखोर ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। गोताखोर छोटे अभी भी तालाब के अंदर बच्चे को खोजने में जुटा हुआ है।
तालाब में नहाने गये चार अन्य बच्चों ने बताया कि वे भैया से बार-बार कह रहे थे कि ज्यादा आगे नहीं जाएं, लेकिन वह नहीं माने और डूब गये। मृत बच्चे का नाम अभी ज्ञात नहीं हो सका है।
स्थानीय लोग और परिजन गहरे सदमे में हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतक बच्चे की उम्र 10 वर्ष से कम पूरे क्षेत्र में इस हृदय विदारक घटना से शोक का माहौल है।