अंतरराष्ट्रीय अंडर-16 वॉलीबॉल सीरीज: भारत ने थाईलैंड को हराया, आगरा के बाह के अप्रतिम रहे हीरो

आगरा। बैंकॉक में चल रही अंतरराष्ट्रीय अंडर-16 वॉलीबॉल सीरीज में भारत ने अपने पहले ही मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को सीधे सेटों में हरा दिया। यह मुकाबला भारत ने 25-20, 25-23 और 25-20 के अंतर से जीतकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया।

Jul 13, 2025 - 13:09
Jul 13, 2025 - 13:12
 0
अंतरराष्ट्रीय अंडर-16 वॉलीबॉल सीरीज: भारत ने थाईलैंड को हराया, आगरा के बाह के अप्रतिम रहे हीरो
अप्रतिम भदौरिया।

भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को सीधे सेटों में दी मात, अप्रतिम की स्मैशिंग से थाईलैंड हुआ बेहाल

भारत की ओर से आगरा के अप्रतिम भदौरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में निर्णायक भूमिका निभाई। उनकी आक्रामक स्मैशिंग के सामने थाईलैंड के खिलाड़ी टिक नहीं सके। उनकी स्पीड, टाईमिंग और दमदार स्ट्राइक्स ने विपक्षी टीम को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

बाह का गौरव: अप्रतिम की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी खेल से सराबोर

अप्रितम आगरा जिले के बाह तहसील के क्वारी गांव के निवासी हैं। उनका परिवार भी वॉलीबॉल जगत में प्रतिष्ठित रहा है। उनके बाबा जुगराज सिंह भदौरिया स्वयं अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे हैं। ताऊ अजय भदौरिया, वर्तमान में डीवाईएसपी, भी अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। चाचा अजीत भदौरिया, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी हैं।

इस होनहार खिलाड़ी ने परिवार की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देश का नाम रोशन किया है।

छात्रावास से मिलीं बधाइयां और शुभकामनाएं

अप्रतिम के शानदार खेल की खबर मिलते ही उनके छात्रावास में बधाई देने वालों का तांता लग गया। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में डिप्टी एसपी अजय भदौरिया और शरद शर्मा, आरएसओ संजय शर्मा, राजीव सोई, अमिताभ गौतम, संजय नेहरू, के पी सिंह यादव, हरपाल सिंह चाहर, अनिल कुमार, रिनीश मित्तल, पवन सिंह चौहान, वीरेंद्र वर्मा, रवि प्रकाश आदि शामिल हैं।

वरिष्ठ पत्रकार शंकर देव तिवारी, मुकेश शर्मा आशुत्तोष शर्मा, हृदय शर्मा कृपा शर्मा अरुण दुवे सुरेश राजपूत, शरद शर्मा सतीश पचौरी, विनोद राजपूत, नरेंद्र काशिवार, सचिन गुप्ता आदि ने भी अप्रतिम को बधाई दी है। हर किसी ने अप्रितम को देश का उभरता सितारा बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

SP_Singh AURGURU Editor