ईरान की इजरायल पर ताबड़तोड़ बमबारी, यरूशलम में भी सुनाई दे रहे धमाके
यरूशलम। अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़के ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ बमबारी की है। इजरायली मीडिया के मुताबिक, धमाकों की आवाज यरूशलम में भी सुनाई दी हैं। ईरान के आक्रामक रुख को देखते हुए साउथ इजरायल में लगातार सायरन बज रहा है।
इजरायल ने स्वीकार किया है कि उसका रडार ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट नहीं कर पाया था. इजरायल ने कहा कि रविवार को हाइफा में हुआ हमला उसके अपने इंटरसेप्टर से मिसफायर नहीं था, बल्कि ये एक दुर्लभ मामला था।
इजरायल डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि उसने ईरान के छह मिलिट्री एयरपोर्ट्स पर हमला किया है, जिनमें 15 फाइटर जेट्स और हेलीकॉप्टर्स को तबाह कर दिया। आईडीएफ ने दावा किया है कि तबाह किए गए फाइटर जेट्स का इस्तेमाल इजरायल की सेना के खिलाफ किया गया था।
ईरान पर इजरायल के हमले में IRGC के कम से कम 10 गार्ड मारे गए गए हैं. ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, इजरायल का ये हमला ईरान के याज्द प्रांत में हुआ था। अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइलें दाग रहा है। इस बीच इजरायल डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि सोमवार को उसने पश्चिमी ईरान में जमीन से जमीन पर मार सकने वाली मिसाइलें दागीं हैं। इन हमलों में ईरान के सैन्य भंडारण ठिकानों को टारगेट किया गया है।