ईरान पर इजरायल का भीषण हवाई हमला

तेल अवीव। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने ईरान पर भीषण हवाई हमले किए हैं। इजरायल की एयरफोर्स ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और सैन्य ठिकानों पर हमला करने की बात कही है।

Jun 13, 2025 - 06:30
 0
ईरान पर इजरायल का भीषण हवाई हमला

इजरायल ने इस ऑपरेशन को 'नेशन ऑफ लायंस' नाम दिया है। आईडीएफ का कहना है कि ईरान के पास कुछ ही दिनों में कई बम बनाने के लिए पर्याप्त यूरेनियम जमा हो रहा है। इसलिए ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए ये कार्रवाई की गई है।

ईरान की जवाबी संभावित प्रतिक्रिया को देखते हुए आईडीएफ ने पूरे इजराइल में वॉर्निंग सायरन बजा दिए हैं।

इजरायल ने कहा है कि यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम को देखते हुए एहतियात के तौर पर किया गया है। हमले के बाद इजरायल में इमरजेंसी का ऐलान करते हुए हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। अभी तक अमेरिका की ओर से कहा गया है कि वह ईरान पर हमलों की इस योजना में इजरायल के साथ शामिल नहीं है।