फिल्म सनी संस्कारी के नए गाने में गजब दिख रहीं जाह्नवी कपूर   

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का तीसरा और लेटेस्ट गाना 'परफेक्ट' रिलीज़ हो गया है। इस गाने में जान्हवी और वरुण धवन की केमिस्ट्री तो लोगों को पसंद आ ही रही है लेकिन एक्ट्रेस का डांस देख पब्लिक नजरें नहीं हटा पा रही है।

Sep 18, 2025 - 22:59
 0
फिल्म सनी संस्कारी के नए गाने में गजब दिख रहीं जाह्नवी कपूर   

मुंबई। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के नए गाने को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के गाए इस गाने को लोग हर लिहाज से परफेक्ट मान रहे हैं।

इस गाने के रिलीज होते ही धूम मचती दिख रही है। लोग वरुण धवन और जान्हवी कपूर के डांस मूव्स और केमिस्ट्री के साथ ही इसे परफेक्ट एनर्जी, परफेक्ट वाइब और परफेक्ट बीट्स कह रहे हैं। इस गाने में गुरु रंधावा की मौजूदगी ने इसे चार चांद लगा दिया है।  
 
ये फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' इस दशहरा 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे लोगों ने पसंद किया है। इस गाने को देखकर लोगों ने काफी सारे कॉमेंट्स किए हैं।

एक ने कहा है, 'सीरियसली, मूवी में ऐसा सॉन्ग..बहुत ही परफेक्ट है।' एक और ने कहा- जान्हवी से नजर नहीं हट पा रही, कमाल लग रही हैं। लोगों ने गाने की भी जमकर तारीफ की है।

जान्हवी ने अपने 7 साल के अब तक के करियर में 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'रूही', 'गुड लक जैरी', 'मिली', ‘बवाल’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘देवरा: पार्ट 1’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वो वरुण के साथ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आने वाली हैं। वहीं वरुण धवन अपने 13 साल के करियर में ‘बदलापुर’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘दिलवाले’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘जुड़वा 2’, और ‘एबीसीडी 2’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जान्हवी और वरुण के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी लीड रोल में हैं। ट्रेलर में इस फिल्म की रोमांचक कहानी का अंदाजा पहले ही लग चुका है। इसमें वरुण और जान्हवी दो ब्रेकअप वाल प्रेमियों की भूमिका निभा रहे हैं और उनके एक्स अब एक-दूसरे से शादी कर रहे हैं। इसी दौरान कहानी यूटर्न ले लेती है। इस फिल्म में ड्रामा के साथ-साथ खूब सारी कॉमेडी और मस्ती भी है।