बृज संस्कृति और धरोहर को बचाने के लिए यूपी, हरियाणा और राजस्थान की संयुक्त समिति बने

आगरा/मथुरा। बृज वृन्दावन देवालय समिति ने सम्पूर्ण ब्रज संस्कृति, प्राचीन स्वरुप एवं धरोहर को बचाने के लिए तीनों राज्यों (यूपी, हरियाणा और राजस्थान) की संयुक्त उच्च स्तरीय कमेटी बनाने की मांग उठाई है, जो केंद्र सरकार एवं सुप्रीम कोर्ट के नियंत्रण में हो l इस उच्च स्तरीय समिति के जरिए ब्रज की पहाड़ियों, धरोहर परंपराओं को बचाया जाए।

Oct 21, 2024 - 17:50
 0
बृज संस्कृति और धरोहर को बचाने के लिए यूपी, हरियाणा और राजस्थान की संयुक्त समिति बने
ब्रज वृंदावन देवालय समिति की बैठक में जुटे देवालयों के आचार्य।


- बृज वृंदावन देवालय समिति ने उठाई मांग, केंद्र और सुप्रीम कोर्ट के अधीन हो यह कमेटी

वृंदावन के ठाकुर श्री राधा दामोदर मंदिर में हुई समिति की बैठक में ब्रज वृन्दावन के विभिन्न मंदिर एवं देवालयों के आचार्यों ने भाग लियाl बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि ब्रज वृन्दावन के विकास की योजनाओं में देवालय समिति को भी शामिल किया जाएl 

इस प्रस्ताव को लेकर समिति के पदाधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न अधिकारियों एवं राजनेताओं से भेंट करेंगेl बरसाने के ऊंचागाँव स्थित ललिता पीठाधीश्वर गोस्वामी श्री कृष्णानन्द भट्ट के इस प्रस्ताव को बैठक में ध्वनि मत से स्वीकार किया गया। वृन्दावन को यूनेस्को विश्व धरोहर घोषित कराने के लिए भी देवालय समिति प्रयास करेगीl 

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आलोक गोस्वामी ने की। संस्था की महासचिव श्रीमती अनघा श्रीनिवासन के अलावा गोस्वामी कृष्णानन्द भट्ट, हरिश्चन्द्र गोस्वामी, यज्ञपुरुष गोस्वामी, श्याम सुन्दर गोस्वामी, लोकेश गोस्वामी, विजय किशोर गोस्वामी, विक्रम लवानियां, गोविन्द महंत, कृष्ण बलराम गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, रूद्र प्रताप सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे l

SP_Singh AURGURU Editor