केवल पानी अधिक पीने से मिल सकता है कई रोगों में आराम
अभी हाल में यूनिवर्सिटी आफ केलीर्फोनिया में हुए अध्ययन में पता चला है कि एक दिन में पानी पीने की मात्रा बढ़ाने से पथरी, माइग्रेन, यूटीआई, डाइबटीज, मोटापा और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्या में आराम मिलता है।
नई दिल्ली। अभी हाल में यूनिवर्सिटी आफ केलीर्फोनिया में हुए अध्ययन में पता चला है कि एक दिन में पानी पीने की मात्रा बढ़ाने से माइग्रेन, यूटीआई, डाइबटीज, मोटापा और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्या में फायदा हो सकता है।
यूनिर्वसिटी आफ केलीर्फोनिया के यूरोलाजी विभागाध्यक्ष डा. बेंजामिन ब्रेयर का कहना है कि अधिक पानी पीने से होने वाले लाभ के संबंध में संसार में क्लीनिकल ट्रायल के आधार पर किया गया यह पहला अध्ययन है।
जिन लोगों को बार-बार किडनी में स्टोन होने की समस्या है यदि आठ कप पानी प्रतिदिन पिया जाए तो किडनी में पथरी होने की समस्या के दुबारा होने की संभावना समाप्त हो सकती है।
अध्ययन के अनुसार यदि खाना खाने से पहले पानी पिया जाए तो मोटापे की समस्या पर लगाम लगायी जा सकती है।
जिन लोगों को बार-बार सिरदर्द माइग्रेन आदि होता है यदि वे तीन माह तक अपने पानी पीने की मात्रा बढ़ा दें तो इस समस्या में आराम मिलता है।
अध्ययन के अनुसार जिन मधुमेह के रोगियों का ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ा रहता है यदि वे आठ सप्ताह तक जितना पानी पीते हैं उससे चार कप ज्यादा पानी पिएं तो मधुमेह में फायदा होता है।
जिन महिलाओं तथा पुरुषों को बार बार यूटीआई( यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन होता है यदि वे छह कप पानी प्रतिदिन और पिएं तो धीरे-धीरे यूटीआई में फायदा मिलता है। जिन युवाओं को लो ब्लड प्रेशर रहता है वे भी यदि पानी पीने की मात्रा बढ़ा दें तो समस्या से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि यह नियम उन लोगों पर लागू नहीं होता जिनको बार बार पेशाब जाने की समस्या है। उनके लिए अध्ययन में कम पानी पीने की सलाह दी गई है।