आगरा के पदमप्रभु जिनालय में श्रद्धा व भक्ति से सम्पन्न हुआ कल्याण मंदिर विधान

आगरा। अवधपुरी स्थित पदमप्रभु जिनालय में 1 अगस्त को कल्याण मंदिर विधान भक्ति व श्रद्धा के वातावरण में सानंद संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व पंडित विवेक जैन शास्त्री ने किया, जिसमें पदमप्रभु महिला मंडल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Aug 1, 2025 - 13:43
 0
आगरा के पदमप्रभु जिनालय में श्रद्धा व भक्ति से सम्पन्न हुआ कल्याण मंदिर विधान
अवधपुरी स्थित पदमप्रभु जिनालय में शुक्रवार को हुए मंदिर कल्याण विधान की एक झलक।

कार्यक्रम की शुरुआत भक्तों द्वारा श्रीजी के अभिषेक और शांतिधारा से हुई। शांतिधारा के पश्चात सौभाग्यवती महिलाओं ने मांडले पर मंगल कलश स्थापित कर विधिवत विधान का शुभारंभ किया।

विधान के दौरान उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने पंडित विवेक जैन शास्त्री के निर्देशन में अष्ट द्रव्यों के साथ प्रभु की आराधना करते हुए मांगलिक विधान विधिपूर्वक पूर्ण किया। कल्याण मंदिर विधान के दौरान मंत्रोच्चारण, स्तुति, और पूजन का पावन वातावरण उपस्थित रहा।

इस पुण्य अवसर पर ओम प्रकाश जैन, इंद्रप्रकाश जैन, मनीष जैन, प्रवीन जैन, अजय जैन, नरेंद्र कुमार जैन, रवि जैन, शुभम जैन, अनिल जैन, रश्मि जैन, करुणा जैन, बीना जैन, कविता जैन, पुष्पा जैन, अंजू जैन सहित समस्त अवधपुरी सकल जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor