कंगना रनौत ने रेट्रो लुक में ढाया कहर, फैंस हार बैठे दिल, शख्स ने दिया शादी का ऑफर
कंगना रनौत ने अपने नए लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फ्लोरल प्रिंट साड़ी और सॉफ्ट मेकअप में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर खूब चर्चा में हैं। ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं, जिसकी कहानी 26/11 पर हैं। इसी बीच कंगना ने अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनका रेट्रो अंदाज देखने को मिल रहा हैं। इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं। इतना ही नहीं, कमेंट सेक्शन में एक फैन ने उन्हें शादी के लिए भी ऑफर दे दिया है।
कंगना रनौत ने व्हाइट बेस वाली खूबसूरत साड़ी पहनी है, जिस पर ब्लैक पोल्का डॉट्स और रंग-बिरंगे फ्लोरल प्रिंट बने हुए हैं। साड़ी का हल्का और फ्लोई फैब्रिक उनके लुक को एलिगेंट और फ्रेश बना रहा है। ये आउटफिट मॉडर्न और ट्रेडिशनल स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन है।
साड़ी के साथ कंगना ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। ब्लाउज पर भी साड़ी जैसा फ्लोरल प्रिंट है, जिससे पूरा लुक रेट्रो जैसा लग रहा है। कंगना ने अपने बालों को हाई पोनीटेल में स्टाइल किया है। आगे से बाल स्मूद है, तो वहीं नीचे की तरफ हल्का कर्ल रखा गया है।
मेकअप को सॉफ्ट और क्लासी रखा गया है। उनकी आंखों का मेकअप बहुत अट्रैक्टिव है, जो पूरे लुक को ग्लैमरस टच दे रहा है। कंगना ने पर्ल चोकर नेकलेस पहना है, जिसमें बड़ा सा पेंडेंट लगा हुआ है। इसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स भी कैरी किए हैं।
लुक को और खास बनाने के लिए कंगना ने छोटी सी काली बिंदी लगाई है। वहीं हाथ में सफेद फूल पकड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक को देख लोग दिल हाल गए हैं। आलम ये हो गया कि अभिनेत्री की खूबसूरती पर एक यूजर इस कदर फिदा हो गया कि उसने शादी का ऑफर तक दे दिया हालांकि, कंगना ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।