कासगंज: मिट्टी की ढाय में दबीं चार महिलाओं की मौत, पांच घायल
कासगंज। कासगंज और सिकंद्राराऊ के बीच मथुरा- बरेली हाईवे पर कस्बा मोहनपुर के बाहर राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप मिट्टी खोदने गई नौ महिलाएं मिट्टी की ढाई गिरने से दब गई। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि पांच घायल हुई हैं।
महिलाओं की चीख पुकार सुनकर राहगीर रुक गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मोहनपुरा के लोगों को दी। इसके बाद राहगीरों और मोहनपुरा के लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। मिट्टी हटाकर महिलाओं को निकलने का काम शुरू किया गया।
इस दौरान चार महिलाओं की मौत होने पर उसके शव को निकाला गया है। पांच महिलाएं घायल हैं। लोगों की सूचना पर डीएम मेधा रूपम और एसपी अपर्णा रजत कौशिक की घटना स्थल पर पहुंच गई है।
डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को जेसीबी मंगाकर बचाव कार्य में जुट जाने की निर्देश दिए हैं। बचाव कार्य के दौरान घायल महिलाओं को एंबुलेंस बुलाकर तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है। पांच घायल महिलाओ को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।