आगरा में लाइसेंसी रिवॉल्वर लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
आगरा। आगरा पुलिस ने न्यू कैलाश विहार, गैलाना रोड पर जूता फैक्ट्री के गार्ड से हुई लाइसेंसी रिवॉल्वर लूटकांड का 9 दिन बाद खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने एक आरोपी मुकुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी जीतू उर्फ जितेंद्र अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने फैक्ट्री में तैनात सुरक्षा गार्ड को निशाना बनाते हुए उसका बैग, लाइसेंसी रिवॉल्वर और नकदी लूट ली थी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव बढ़ गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर SOG सहित कुल 10 पुलिस टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसी क्रम में आरोपी मुकुल को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी निशानदेही पर लूटी गई लाइसेंसी रिवॉल्वर और अन्य सामान बरामद किया गया है।
पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे और रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि इस खुलासे से क्षेत्र में सक्रिय लूट गिरोह की कमर तोड़ दी गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।