मंदसौर में मध्य प्रदेश के सीएम के हाट एयर बैलून में लगी आग, सुरक्षित उतारा गया

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंदसौर के गांधी सागर पार्क में हॉट एयर बैलून देख रहे थे, जब अचानक उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत बैलून से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले गए। हॉट एयर बैलून में लगी आग को बुझा लिया गया।  

Sep 13, 2025 - 13:36
 0
मंदसौर में मध्य प्रदेश के सीएम के हाट एयर बैलून में लगी आग, सुरक्षित उतारा गया


दरअसल, सीएम मोहन यादव मंदसौर के गांधी सागर अभ्यारण्य में हैं। वे यहां हॉट एयर बैलून एक्टिविटी करने पहुंचे थे। जब वह बैलून के अंदर थे तभी निचले हिस्से में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया और समय से आग पर काबू पा लिया गया।
 
मंदसौर के कलेक्टर अदिती गर्ग ने जानकारी दी है कि कुछ माध्यमों के जरिए एयर बैलून के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है। इसके संबंध में वास्तविक स्थिति इस प्रकार है-
एयर बैलून में सुरक्षा के संबंध में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई है। माननीय मुख्यमंत्री जी केवल एयर बैलून को देखने के लिए गए थे। हॉट एयर बैलून, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, गर्म हवा का गुब्बारा होता है। इसे उड़ान भरने योग्य बनाए रखने के लिए हवा को गर्म किया जाता है, जिससे गुब्बारा ऊपर उठ सके और तैरता रहे।

इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानक पूरी तरह से पालन किए गए हैं। नागरिकों से निवेदन है कि वे असत्य और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया, "आज गांधी सागर में हॉट एयर बैलून देखने आए थे। आज यहां हवा बहुत है। हवा के कारण बैलून आनंद से ऊपर उठता है, लेकिन जब ज्यादा हवा होती है तो पर्यटकों को सावधानी रखनी होती है। बैलून नीचे से ऊपर जाने की गति नहीं ले पाता है। मैं बीती रात से गांधी सागर के इस पर्यटन ग्राउंड में हूं। हमारे एमपी में ऐसे पर्यटन केंद्र बहुत विरले हैं, जहां प्राकृतिक सौंदर्य भी है, वन संपदा भी है।"

 हॉट एयर बैलून मैनेज करने वालों ने बताया कि हादसे के समय हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इसलिए बैलून आगे नहीं बढ़ सका और निचले हिस्से में आग लग गई।