बरेली में बड़ा हादसा टला, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की कार गाय से टकराई

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार रात बरेली दौरे के दौरान एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबे के पास उनके काफिले की एक कार अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि डिप्टी सीएम को कोई चोट नहीं आई।

Jan 10, 2026 - 23:27
 0
बरेली में बड़ा हादसा टला, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की कार गाय से टकराई
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या।

पीलीभीत बाईपास पर वीआईपी काफिले की कार क्षतिग्रस्त, उपमुख्यमंत्री सुरक्षित

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार रात बरेली दौरे के दौरान एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबे के पास उनके काफिले की एक कार अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि डिप्टी सीएम को कोई चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री का काफिला बरेली एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक गाय सामने आ जाने से चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। केशव प्रसाद मौर्य को दूसरी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट रवाना किया गया।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री शनिवार को बरेली पहुंचे थे, जहां उन्होंने सबसे पहले दिवंगत विधायक श्याम बिहारी लाल के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद प्रेसवार्ता में हिस्सा लिया और फरीदपुर में ‘वीबी-जी राम जी’ अधिनियम को लेकर आयोजित ग्राम चौपाल में भाग लिया। कार्यक्रमों के समापन के बाद वे बदायूं गए, जहां बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं से लौटते समय बरेली एयरपोर्ट जाते हुए यह हादसा हुआ।

इस मामले में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। नगर आयुक्त को पत्र भेजकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।