पीएम मोदी के दौरे से पहले मालदीव ने कैटरीना कैफ को बनाया अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर
माले। मालदीव ने अपनी टूरिज्म अपील को बढ़ाने के मकसद से बॉलीवुड सुपरस्टार कैटरीना कैफ को अपना नया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर अपाइंट किया है। ये अनाउंसमेंट मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हुई। दिलचस्प बात ये है कि पीएम मोदी के दौरे से पहले ये घोषणा की गई है।
मालदीव के सनी साइड ऑफ़ लाइफ़ का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनने पर कैटरीना कैफ़ ने कहा, "मालदीव विलासिता और प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है, जहां शानदार अंदाज़ शांति के साथ मिलता है। मुझे इसकी ब्रांड एंबेसडर बनने पर गर्व है। यह सहयोग दुनिया भर के लोगों के लिए शानदार यात्रा अनुभव लाने का है और मैं उत्साहित हूं कि मैं मालदीव के अनोखे आकर्षण और विश्व स्तरीय अनुभवों को सभी के सामने ला सकूं।"
मालदीव मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर थोय्यब मोहम्मद ने कहा, "कैटरीना कैफ को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। उनकी पॉपुलैरिटी के साथ ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके इफ्लूएंस की वजह से यकीनन हमें दुनिया भर से, स्पेशली भारत से ज्यादा विजिटर्स को अट्रैक्ट करने में मदद मिलेगी।"
ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालदीव दौरे से एक महीने पहले लिया गया है। साथ ही पिछले साल की शुरुआत में भारत और मालदीव के बीच बिगड़े संबंधों के बाद दोनों देशों के बीच फिर से मधुर संबंध बनाने के लिए लिया गया है।