स्पीकर्स कॊन्फ्रेंस के लिए भारत पहुंचे माल्टा की संसद के अध्यक्ष डॊ. एंजेलो, एयरपोर्ट पर सांसद चाहर ने की अगवानी

राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में भारत एक बार फिर वैश्विक मंच पर नेतृत्व की भूमिका निभाने जा रहा है। यहां होने जा रही 28वीं स्पीकर्स कॊन्फ्रेंस में भाग लेने मंगलवार को भारत पहुंचे माल्टा की संसद (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के अध्यक्ष डॉ. एंजेलो फरूजिया की एयरपोर्ट पर अगवानी फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर ने की। सांसद चाहर ने भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में माल्टा के स्पीकर का स्वागत किया।

Jan 14, 2026 - 19:59
 0
स्पीकर्स कॊन्फ्रेंस के लिए भारत पहुंचे माल्टा की संसद के अध्यक्ष डॊ. एंजेलो, एयरपोर्ट पर सांसद चाहर ने की अगवानी
नई दिल्ली में मंगलवार को माल्टा की संसद के अध्यक्ष डॉ. एंजेलो फरूजिया (दाएं से दूसरे) की अगवानी करने के बाद उनके साथ सांसद राज कुमार चाहर।

आगरा। आज सुबह माल्टा की संसद (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के अध्यक्ष डॉ. एंजेलो फरूजिया, एल.एल.डी., एम.ज्यूर. (मैग्ना कम लाउडे) भारत पहुंचे। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में सांसद राज कुमार चाहर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और भारत की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भारत को 14 से 16 जनवरी 2026 तक संसद भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर्स एवं पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन- कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रिसाइडिंग ऑफिसर्स ऑफ द कॉमनवेल्थ (CSPOC) की मेज़बानी करने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह सम्मेलन संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक सहयोग को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच माना जाता है।

इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रमंडल के 53 सदस्य देशों के स्पीकर्स एवं पीठासीन अधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान संसदीय लोकतंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने, रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देने तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। कल (15 जनवरी को) सुबह 10 बजे पार्लियामेंट हाउस कॊम्पलेक्स के सेंट्रल हॊल (संविधान सदन) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

SP_Singh AURGURU Editor