स्वतंत्रता दिवस पर आगरा कई पुलिस अधिकारी-जवान होंगे सम्मानित उत्कृष्ट सेवा मिलेगी पहचान
आगरा। कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगरा पुलिस लाइन में कई अधिकारी और पुलिसकर्मी अपने उत्कृष्ट कार्य और बहादुरी के लिए सम्मानित किए जाएंगे। इस अवसर पर विभिन्न पदों पर तैनात पुलिसकर्मियों को भारत सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अलग-अलग सम्मान दिए जाएंगे।
ये हैं सम्मानित होने वाले अधिकारी और पुलिसकर्मी
अपर पुलिस उपायुक्त नगर आदित्य कुमार – डीजीपी का सिल्वर प्रशंसा चिन्ह।
एसीपी कोतवाली शेषमणि उपाध्याय – भारत सरकार गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी, एसीपी सुकन्या शर्मा और एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय – डीजीपी का सिल्वर प्रशंसा चिन्ह।
इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा, इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिरोही – डीजीपी का सिल्वर प्रशंसा चिन्ह।
इंस्पेक्टर पिनाहट राजेश कुमार – उत्कृष्ट सेवा सम्मान।
जैतपुर के इंस्पेक्टर अपराध सतीश कुमार – डीजीपी का सिल्वर प्रशंसा चिन्ह।
पुलिस आयुक्त पेशी में तैनात उप निरीक्षक यतेंद्र कुमार – डीजीपी का सिल्वर प्रशंसा चिन्ह।
बालूगंज चौकी प्रभारी श्याम सुंदर – उत्कृष्ट सेवा सम्मान।
पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा और डीसीपी पश्चिम कार्यालय में सर्विलांस प्रभारी अनुज कुमार – डीजीपी का सिल्वर प्रशंसा चिन्ह।
मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार – मुख्यमंत्री वीरता पदक।
सर्विलांस सेल में तैनात कांस्टेबल प्रिंस कौशिक, पश्चिमी एसओजी में धीरज कुमार और पुलिस कमिश्नर की एसओजी में पुष्पेंद्र कुमार – डीजीपी का सिल्वर प्रशंसा चिन्ह।
इन सम्मानित होने वाले अधिकारियों और जवानों ने सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में बहादुरी का परिचय देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस की भावना के अनुरूप सम्मान प्रदान किया जाएगा और उनके योगदान को शहर के नागरिकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।