दिल्ली के मोतीनगर के बेंक्वेट हाल में भीषण आग से अफरातफरी

नई दिल्ली। दिल्ली के मोतीनगर इलाके में एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। मौके पर 18 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। दिल्ली फायर सर्विस ने इसकी जानकारी दी है। आग किस वजह से लगी है, इसका कारण पता नहीं चल सका है। आग लगने के बाद वहां अफरातफरी मच गई थी। कुछ लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटनास्थल से प्राप्त वीडियो में आसमान में धुएं का घना गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

Jun 23, 2025 - 23:19
 0
दिल्ली के मोतीनगर के बेंक्वेट हाल में भीषण आग से अफरातफरी


आग की लपटें जिस तरह से दिख रही हैं, उससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बैंक्वेट हॉल में आदमी भी मौजूद थे या नहीं, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है। बैंक्वेट हॉल के आसपास के मकानों से लोगों को हटाया जा रहा है। दमकलकर्मियों को आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के द्वारका स्थिति शब्द अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई थी जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें लोगों को डरा रही थीं। जल्दबाजी में तीन लोग बिल्डिंग से नीचे कूद गए थे। बाद में इन सभी की मौत हो गई। अपार्टमेंट में फंसे लोगों को निकाल लिया गया था।