टीवी शो अनुपमा के सेट पर लगी भीषण आग
टीवी शो 'अनुपमा' के सेट पर भीषण आग लग गई। शूटिंग शुरू होने से थोड़ी देर पहले सेट पर सुबह-सुबह आ लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटे काफी दूर से नजर आ रही है।
मुंबई। रूपाली गांगुली स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' के सेट पर भीषण आग लग गई। शूटिंग शुरू होने से थोड़ी देर पहले सेट पर आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरा मच गई। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में सेट पर यह आग लगी है। आग पर काबू पाने के लिए 5 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है। आग की तेज लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही हैं।
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने घटना की पुष्टि करते हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मुंबई, 23 जून 2025 मुंबई के फिल्म सिटी में लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक अनुपमा के सेट पर आज सुबह 5:00 बजे भीषण आग लग गई। आग ने सेट को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। निर्धारित शूटिंग सुबह 7:00 बजे शुरू होनी थी। आग लगने से पहले ही दिन की शूटिंग की तैयारियां चल रही थीं।
बताया जाता है कि आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। विस्तृत जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी, इस बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है।