मथुरा में वन विभाग का प्रधान लिपिक 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मथुरा। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत शुक्रवार को वन विभाग के प्रधान लिपिक किशोर चतुर्वेदी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने नगला हसनपुर में पेट्रोल पंप के लिए एनओसी जारी करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी।

Jul 11, 2025 - 19:37
 0
मथुरा में वन विभाग का प्रधान लिपिक 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

-पेट्रोल पंप की एनओसी के लिए मांगी थी रकम, एंटी करप्शन टीम ने मथुरा में दबोचा

राजन सिंह, जो वहां पेट्रोल पंप लगवाना चाहते हैं, उन्होंने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम आगरा से की थी। टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार दोपहर करीब 12:45 बजे सामाजिक वानिकी कार्यालय, सिविल लाइंस में कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

जैसे ही आरोपी किशोर चतुर्वेदी ने 50 हजार रुपये अपने हाथ में लिए, तुरंत टीम प्रभारी सहवीर सिंह और उनकी टीम ने उसे धर दबोचा। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

थाना जमुना पार में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

SP_Singh AURGURU Editor