एमजी रोड पर कार-एक्टिवा में भिड़ंत, ज्वेलर की मौत

आगरा। देर रात एमजी रोड पर हुए भीषण हादसे में ज्वेलर की मौत हो गई। वह अपने घर जा रहे थे। ज्वेलर सौरभ चोपड़ा की एक्टिवा एक कार से टकरा गई। इसके कारण वह गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी चोपड़ा ज्वेलर्स नाम की दुकान है।

Aug 30, 2024 - 11:52
Aug 30, 2024 - 13:33
 0
एमजी रोड पर कार-एक्टिवा में भिड़ंत, ज्वेलर की मौत


इस घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। यह घटना स्पीड कलर लैब के सामने एमजी रोड पर हुई। कार चालक का कुछ भी पता नहीं चल सका है।  हालांकि पुलिस सीसीटीवी की मदद से कार चालक का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।