मिथुन ने शिल्पा शेट्टी संग डांस करके भड़काई आग
डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 5' के हर एपिसोड में जजों को बहुत मजा आता है। अब जो प्रोमो आया है उसमें तो दिग्गज एक्टर मिथुन ही शिल्पा शेट्टी के साथ तड़कता-भड़कता डांस कर रहे हैं और उन्होंने सबको चौंका दिया है। दोनों ने स्टेज पर ऐसी आग लगाई की कुछ लोग जल-भून गए।
मुंबई। सोनी टीवी डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 5' का एपिसोड प्रसारित करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। आगामी एपिसोड के एक प्रोमो में दिग्गज सितारे अपने जोशीले डांस मूव्स से मंच पर धूम मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जज शिल्पा शेट्टी भी उनके साथ उनके मशहूर गाने 'आई एम अ डिस्को डांसर पर थिरकती नजर आ रही हैं।
'सुपर डांसर चैप्टर 5' के नए प्रोमो में मिथुन 'आई एम अ डिस्को डांसर' गाते और शिल्पा के साथ कदम मिलाते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में जज गीता कपूर और मर्जी पेस्टनजी समेत सेट पर मौजूद सभी लोग उनको मोटिवेट करते नजर आ रहे हैं। मिथुन का डांस लोगों को बहुत पसंद आया है लेकिन कुछ ने मस्ती में उनसे काफी कुछ कह भी डाला। एक यूजर ने लिखा- क्या बात है दादा। एक ने कहा- आराम से, कहीं गड़बड़ ना हो जाए, इस उम्र में ऐसा होता है।
'सुपर डांसर चैप्टर 5' के सभी कंटेस्टेंट्स ने मिथुन चक्रवर्ती के गानों पर परफॉर्म करके उन्हें ट्रिब्यूट दिया। दरअसल, सुपर डांसर के एक कंटेस्टेंट ने तो मिथुन दा की हूबहू नकल करते हुए उनके लुक को हूबहू रिक्रिएट किया। एक और टीजर में, वो आध्याश्री के साथ मंच पर डांस करते नजर आ रहे हैं, जो हर हफ्ते अपने शानदार डांस से जजों और दर्शकों का दिल जीत रही हैं।