मौनी राय खुद को ट्रोलिंग से रखती हैं दूर
मौनी रॉय को लेकर कई दिनों से अटकलें लग रही हैं कि उन्होंने सर्जरी कराई है, लेकिन वो गलत हो गई है, इसलिए उसे छिपाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हालांकि, अब मौनी ने खुद इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि वो खुद को इन सब ट्रोलिंग से दूर रखती हैं।
मुंबई। एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनके बदले हुए लुक्स को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यूजर्स प्लास्टिक सर्जरी को लेकर दावा कर रहे हैं। अब आखिरकार उन्होंने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने एक प्रोग्राम में कहा कि वो ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देती हैं।
मौनी राय कल शाम को मुंबई में एक प्रोग्राम में शामिल हुईं, जहां उनसे 'खराब प्लास्टिक सर्जरी' की अटकलों के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह इस तरह की अटकलों से बेफिक्र हैं। 39 साल की मौनी रॉय ने कहा, 'मैं देखती ही नहीं... जो फैंटम लोग बैठे हैं, अगर आप स्क्रीन के पीछे बैठ के ट्रोलिंग कर रहे हैं और उसमें आपको खुशी मिलती है, तो ऐसा ही हो।'
मौनी अपनी आने वाली फिल्म 'भूतनी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सुर्खियों में आईं, जब उन्हें हमेशा की तरह अलग अंदाज में देखा गया। कुछ लोगों ने सोचा कि क्या उन्होंने लिप जॉब करवा ली है, तो कुछ ने कहा कि उन्होंने माथे को खूबसूरत बनाने के लिए सर्जरी करवाई, लेकिन सर्जरी गलत हो गई। एक्ट्रेस के माथे पर एक छोटा-सा उभार भी देखा गया था और प्लास्टिक सर्जरी की चर्चा के तुरंत बाद उन्होंने अपने माथे को ढकने के लिए बैंग्स बनवा लिए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी अब अपनी अगली फिल्म 'भूतनी' की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म में वह मोहब्बत नाम की भूतनी का किरदार निभाती नजर आएंगी। 'भूतनी' हॉरर एक्शन-कॉमेडी जॉनर की है और इसमें संजय दत्त, पलक तिवारी, सनी सिंह, बेयूनिक और आसिफ खान भी हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिल्वर स्क्रीन पर आने वाली है।