सांसद चाहर खानवा के मैदान पर मनाएंगे राणा सांगा की जयंती

आगरा। सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राज्यसभा में वीर योद्धा राणा सांगा को लेकर दिए विवादित बयान पर देशभर में मचे बवाल के बीच भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार चाहर ने 12 अप्रैल को खानवा के मैदान पर राणा सांगा की जयंती मनाने की घोषणा की है।

Apr 10, 2025 - 19:08
 0
सांसद चाहर खानवा के मैदान पर मनाएंगे राणा सांगा की जयंती

वह बड़ी संख्या में समर्थकों और हिंदूवादियों के साथ कुलदेवी के दर्शन करने के बाद खानवा के मैदान पर पहुंचेंगे। 

सांसद चाहर ने कहा कि महाराणा संग्राम सिंह देश के बहादुर योद्धा थे, जिन्होंने मुगलों से अनेकों युद्ध लड़े और सब में जीत हुई। अक्रांता और लुटेरे बाबर से शूरवीर योद्धा युद्ध लड़ने का काम किया। ऐसे वीर योद्धाओं की वजह से ही हिंदू स्वाभिमान से जी रहा है। 

सांसद चाहर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बताया कि वह 12 अप्रैल को हिन्दू धर्म रक्षक राणा सांगा की जन्म जयंती पर अपने सेकड़ो साथियों के साथ संसदीय क्षेत्र फतेहपुरसीकरी के ब्लॉक कोरई के गांव सांथा स्थित कुल देवी माता मंदिर पर सुबह 9 बजे पहुँचकर माँ कुलदेवी के दर्शन कर विधि विधान सहित हवन-पूजन करेंगे। 

वहीं से सांसद चाहर अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ पूर्वाह्न 11 बजे फतेहपुर सीकरी के खानवा मैदान पहुचेंगे। वहां मैदान में स्थापित राणा सांगा की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक /गंगाजल अभिषेक कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।