21 कंप्यूटरों से भी तेज है मेरा मस्तिष्क, इसका परीक्षण अमेरिका में हुआ था- कल्कि धाम में बोले स्वामी रामभद्राचार्य, पूर्व मंत्री उदयभान सिंह ने पूछा सवाल तो मिला यह जवाब

संभल। संभल के कल्कि धाम में चल रही भव्य मंदिर निर्माण कथा के दौरान एक अद्भुत संवाद देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य से वह सवाल पूछ लिया, जो लगभग दो साल पहले उनकी आगरा कथा के दौरान चर्चा में आया था- क्या सचमुच उनका दिमाग 21 कंप्यूटरों की कुल क्षमता से भी अधिक पावरफुल है? जवाब में स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा- मेरा परीक्षण अमेरिका में हुआ था, लेकिन वहां के डॉक्टर भी इसकी वैज्ञानिक वजह नहीं बता सके। यह संवाद श्रद्धालुओं के बीच आश्चर्य और आस्था दोनों का विषय बन गया।

Dec 6, 2025 - 18:24
 0
21 कंप्यूटरों से भी तेज है मेरा मस्तिष्क, इसका परीक्षण अमेरिका में हुआ था- कल्कि धाम में बोले स्वामी रामभद्राचार्य, पूर्व मंत्री उदयभान सिंह ने पूछा सवाल तो मिला यह जवाब
संभल स्थित कल्कि धाम में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज से संवाद करते यूपी के पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह।

स्वामी रामभद्राचार्य जी का कथन—अमेरिका में हुआ था ‘ब्रेन टेस्ट’

कल्कि धाम में कथा का श्रवण करने पहुंचे पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के एक सवाल पर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि हां, मैंने अपनी आगरा में कथा के दौरान कहा था कि मेरा मस्तिष्क 21 कंप्यूटरों से ज्यादा तेज है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में वैज्ञानिकों ने उनके दिमाग का परीक्षण किया था, पर वे भी उसकी वजह नहीं बता पाए थे। इस बयान पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने तालियों से स्वागत किया और कई श्रद्धालु आश्चर्य से भर उठे।

कल्कि अवतार की अमृतमयी कथा से गुंज उठा परिसर

कल्कि धाम में दिव्य आयोजन में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने स्वामी जी के श्रीमुख से कल्कि अवतार की कथा का श्रवण किया। पूरा परिसर आध्यात्मिक उत्साह, भक्ति भाव, और शांति के दिव्य स्पंदनों से गूंज उठा। आचार्य प्रमोद कृष्ण द्वारा संयोजित यह कथा कल्कि धाम के भव्य मंदिर निर्माण अभियान की ऊर्जा को और भी प्रबल कर रही है। कल्कि धाम में जारी यह आयोजन सिर्फ कथा नहीं, बल्कि श्रद्धा, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय संगम बन चुका है।

उदयभान सिंह ने कल्कि धाम में की श्रद्धा अर्पित

पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह कल्कि धाम पहुंचे हुए थे। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य भी देखा। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्ण द्वारा संचालित कथा कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित भी किया। आरती में सहभागिता कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

SP_Singh AURGURU Editor