पैपराजी के सामने असहज दिखीं  नाओमिका,   राजेश खन्ना की नातिन ने पहन लिया मास्क,  अपना रास्ता ही बदल लिया

नाओमिका सरन को सोमवार रात को स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी को देखकर नाओमिका अनकम्फर्टेबल दिखीं। उन्होंने पैप्स को देख मास्क पहन लिया।

Sep 30, 2026 - 23:27
Sep 30, 2026 - 23:29
 0
पैपराजी के सामने असहज दिखीं  नाओमिका,   राजेश खन्ना की नातिन ने पहन लिया मास्क,  अपना रास्ता ही बदल लिया


 
 
मुंबई। राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी फोटोज काफी वायरल रहती हैं। सोमवार रात को नाओमिका को स्पॉट किया गया। हालांकि, पैपराजी को देखकर नाओमिका ने अपना रास्ता बदल लिया। वो अनकमफर्टेबल भी दिखीं। इसकी बाद उन्होंने मास्क लगा लिया। नाओमिका का ये वीडियो बहुत वायरल है। 

वीडियो में नाओमिका को ब्लैक ऑफ शोल्डर टॉप और डेनिम जीन्स में देखा गया। उन्होंने इस दौरान व्हाइट शूट कैरी किए हुए थे। साथ ही बालों को बांधा हुआ था। वो नो मेकअप लुक में नजर आईं।

मालूम हो कि नाओमिका सरन राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी रिंकी खन्ना और समीर सरन की बेटी हैं। नाओमिका ने ग्रेजुएशन पूरी की है और वो आगे पढ़ रही हैं। नाओमिका को अक्सर स्पॉट किया जाता है। अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार के साथ भी नजर आती हैं। नाओमिका पहली बार तब चर्चा में आई थीं, जब उन्हें डिंपल कपाड़िया के साथ देखा गया था। वो डिंपल संग एक इवेंट में शामिल हुई थीं। नाओमिका की तस्वीरें बहुत वायरल हुई थीं। 21 साल की नाओमिका अपनी खूबसूरती से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।

नाओमिका की मां रिंकी की बात करें तो उन्होंने अब लाइमलाइट से दूरी बनाई हुई है। नाओमिका ने 1999 में एक्टिंग डेब्यू किया था। वो फिल्म 'प्यार में कभी कभी' में दिखी थीं। इसके अलावा वो 'जिस देश में गंगा रहता है'। 'मजनूं', 'ये है जलवा', 'प्राण जाए पर शान न जाए', 'झंकार बीट्स', 'चमेली' जैसी फिल्मों में दिखीं। 2004 में वो आखिरी बार फिल्मों में नजर आईं. इसके उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। उन्होंने बिजनेसमैन समीर सरन संग 2003 में शादी की थी। अब वो अपनी लाइफ बहुत प्राइवेट रखती हैं। हालांकि, उनकी बेटी नाओमिका चर्चा में आ जाती हैं।