नेहा कक्कड़ ने बिन बोले दिया करारा जवाब, 'लॉलीपॉप' गाने पर मचा है बवाल

नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी ने तीन दिन पहले 'लॉलीपॉप' गाना रिलीज किया था। इस गाने पर विवाद हो गया। इसे अश्लील बताया जा रहा है। इसके बोल के साथ-साथ डांस स्टेप पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पर इन सबके बीच दोनों भाई-बहन ने निशाना साधने वालों को करारा जवाब दिया है।  

Dec 18, 2025 - 19:42
 0
नेहा कक्कड़ ने बिन बोले दिया करारा जवाब, 'लॉलीपॉप' गाने पर मचा है बवाल


मुंबई। बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ सुर्खियों में हैं। उनका नया गाना 'लॉलीपॉप... कैंडी शॉप' पर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है। इस विवाद के बीच अब टोनी ने निशाना साधने वालों को करारा जवाब दिया है। उल्टा उन्होंने कहा कि जितना गाली देना है दो, बस व्यूज दो! टोनी के अलावा नेहा ने भी बिना बोले जवाब दिया है कि वो चिल कर रही हैं, ट्रोल करने वालों की कोई परवाह नहीं है।
नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक रील शेयर किया। इसमें वो अपने करीबियों के साथ चिल टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाथ में कॉफी का कप लिए चीयर्स कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने बैकग्राउंड में 'लॉलीपॉप' वाला गाना बजाया है। फैंस का कहना है कि उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर अपना वीडियो पोस्ट किया। इसमें वो पहले गाने के लिरिक्स बोल रहे हैं। और फिर कहते हैं, 'मजा आ रहा है सब कॉमेंट्स पढ़ने में। पॉप म्यूजिक है, ट्रोल तो होगा एक सर्टेन लेवल पर, लेकिन बहुत ऑडियंस है, क्या करें। आप बिजनेस को इग्नोर नहीं कर सकते हैं।'
वो आगे कहते हैं, 'कोई अपना होगा' या 'जिंदगी बता दे' जैसे वीडियोज को प्रोड्यूस करने के लिए जो पैसा लगता है, वो इन्हीं गानों से आता है। तो थैंक्यू। कर दो वायरल। और काफी हो भी गया है। बाकी जितना और भी करना है कर दो, बात करो, गाली दो, प्यार दो, बस व्यूज दो।'
इस गाने को नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने मिलकर गाया है। इसके बोल टोनी ने लिखे हैं। 15 दिसंबर को ये गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया और तीन दिन में ही इसे 3,234,654 व्यूज मिल चुके हैं।
इस गाने के बोल और नेहा कक्कड़ के एक डांस स्टेप के कारण लोगों का पारा हाई हो गया है। इसके बोल को अश्लील बताया जा रहा है। साथ ही गाने में एक सीन में नेहा बैकग्राउंड डांसर के साथ ऐसा स्टेप कर रही हैं, जिसे देख लोग आगबबूला हो रहे हैं और देश की संस्कृति की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा रहे हैं। अभी तक नेहा ने इस पर कोई रिएक्श नहीं दिया है।