HIV और हेपेटाइटिस के नए मरीज मिले स्वास्थ्य शिविर में

जिला अस्पताल द्वारा गुरुवार को अबू लाला की दरगाह पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया। इस मौके पर मंडलीय अपर निदेशक, प्रमुख अधीक्षक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता, नोडल अधिकारी सहित जिला चिकित्सालय का संपूर्ण स्टाफ और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Sep 25, 2025 - 21:51
 0
HIV और हेपेटाइटिस के नए मरीज मिले स्वास्थ्य शिविर में
जिला अस्पताल द्वारा गुरुवार को अबू लाला की दरगाह पर मेगा स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल।

आगरा। जिला अस्पताल द्वारा गुरुवार को अबू लाला की दरगाह पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया। इस मौके पर मंडलीय अपर निदेशक, प्रमुख अधीक्षक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता, नोडल अधिकारी सहित जिला चिकित्सालय का संपूर्ण स्टाफ और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य सेवाएँ और उद्देश्य
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. केसी धाकड़ ने बताया कि HIV/AIDS जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है समय पर जांच और उपचार। इस शिविर का उद्देश्य जिले के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ और सुरक्षा उपलब्ध कराना, बीमारियों की पहचान करना और समुदाय में जागरूकता बढ़ाना था।

स्वास्थ्य परीक्षण के परिणाम
मेगा शिविर में कुल 965 मरीजों का पंजीकरण हुआ और 558 लोगों की टेस्टिंग की गई। इनमें से:

2 HIV पॉजिटिव

3 VDRL पॉजिटिव

96 हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव

33 हेपेटाइटिस-C पॉजिटिव मरीज पाए गए।

कुल मिलाकर 976 मरीजों को विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला।

विशेषज्ञ और स्टाफ की मौजूदगी
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार लाठियान, ईएनटी सर्जन डॉ. जनार्दन बाबू, जनरल फिजिशियन डॉ. राजनिधि, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मन्नू शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर अमित सिंह, फार्मासिस्ट आशुतोष राघव, दीपक, एलटी लव भारत, धीरज दीक्षित, मनोरोग विभाग से ममता यादव सहित अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।

साथ ही एस.एस.के मैनेजर शिखा गुप्ता, आईसीटीसी काउंसलर राखी वर्मा, एसटीआई काउंसलर प्रियंका शर्मा, एसएसके एलटी नरेंद्र प्रताप सिंह, आउटरीच वर्कर राजदीप साधना, टीआई पीएसडब्लू राजेश कुमार, देवेंद्र सिंह, विशाल सिंह, रिजवान, सीएसएस लुबना सिद्दीकी, डीटीसी पंकज कुमार, कमल सिंह, दिशा क्लस्टर से पुरुषोत्तम तिवारी (सीपीएम) और दीप्ति (डीएमडीयू) का विशेष सहयोग रहा।