डोज़ियर नहीं अब प्रहार: आतंकियों को चुन-चुनकर खत्म किया भारत ने-संबित पात्रा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई एक निर्णायक और ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर तक घुसकर कार्रवाई की, जिसमें 9 आतंकी अड्डे, 11 एयरबेस, 100 से ज्यादा आतंकवादी, और 50 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक व सैन्य अधिकारी मारे गए।

May 12, 2025 - 13:54
 0
डोज़ियर नहीं अब प्रहार: आतंकियों को चुन-चुनकर खत्म किया भारत ने-संबित पात्रा

-भारत के प्रहार में पाकिस्तान ने अपनी इज्जत के साथ नौ आतंकी अड्डे, 11 एयरबेस, 100 से ज्यादा आतंकी, 50 से ज्यादा सैनिक और अफसर खोए

संबित पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान की इज्जत, आतंकी नेटवर्क और एयर डिफेंस सिस्टम – तीनों एक साथ ध्वस्त कर दिए गए हैं। यह पहला मौका है जब किसी न्यूक्लियर देश के अंदर जाकर उसके एयरबेस तबाह किए गए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: टारगेट क्लियर, अंजाम निर्णायक

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि "राफेल विमानों ने सटीकता से हमला किया और सुरक्षित लौटे। हमसे पहले भारत से डोजियर भेजे जाते थे और हम हमने मिसाइलें भेजी हैं। यह नया भारत है, जहां आतंकी और उनके संरक्षक सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्रवाई में कुख्यात आतंकी खालिद, अब्दुल रऊफ, और मोहम्मद सलीम जैसे नाम टारगेट पर थे और उन्हें चुन-चुनकर मारा गया।

पाकिस्तान को चेतावनी

संबित पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान अब अगर सीजफायर तोड़ा तो तो हम शांति समझौता भी तोड़ देंगे। पाकिस्तान की हर इंच अब भारत की पहुंच में है।

SP_Singh AURGURU Editor