टी20 विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने जमाया रंग, बादशाह के गानों पर झूमे फैंस  

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भारत और अमेरिका के मुकाबले से पहले टी20 विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी हुई। 

Feb 7, 2026 - 21:51
 0
टी20 विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने जमाया रंग, बादशाह के गानों पर झूमे फैंस  


 

मुंबई। टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड के मैच के साथ हुई। यह मैच श्रीलंका में खेला जाएगा। भारत के साथ श्रीलंका भी टूर्नामेंट का को-होस्ट है। पहले दिन का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भारत और अमेरिका के बीच हुआ। इस मैच से पहले टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
  
टी20 विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ने समां बांध दिया। शिवमणि के साथ मिलकर उन्होंने ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत की। तबले और सितार पर दोनों ने मन मोहने वाली जुगलबंदी दिखाई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने ओपनिंग सेरेमनी में अपने डांस मूव्स दिखाए। उन्होंने अपने गाने 'पायल' पर डांस किया। इसके बाद एक से बढ़कर एक गाने पर नोरा थिरकीं और वानखेड़े स्टेडियम में माहौल बन गया।

बॉलीवुड के सिंगर और रैपर बादशाह का भी ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्मेस हुआ। नोरा ने बादशाह के गानों पर भी डांस किया।
रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर आए

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछला टी20 विश्व कप जीता था। वह इस टूर्नामेंट के ब्रांड एम्बेस्डर हैं। भारत और अमेरिका के मैच से पहले आईसीसी के चेयरमैन जय शाह के साथ रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर मैदान पर पहुंचे।