एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़ाया आगरा कॉलेज का मान, उत्कर्ष और निक्की का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए

आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज के दो प्रतिभावान स्वयंसेवक उत्कर्ष कुमार और निक्की शर्मा का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (मध्य क्षेत्र) के लिए हुआ है, जो 5 से 14 नवम्बर 2025 तक आईटीएम यूनिवर्सिटी, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित किया जा रहा है।

Nov 5, 2025 - 19:33
 0
एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़ाया आगरा कॉलेज का मान, उत्कर्ष और निक्की का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए
आगरा कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात करते गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चयनित एनएसएस के स्वयंसेवक ।

आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज के दो प्रतिभावान स्वयंसेवक उत्कर्ष कुमार और निक्की शर्मा का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (मध्य क्षेत्र) के लिए हुआ है, जो 5 से 14 नवम्बर 2025 तक आईटीएम यूनिवर्सिटी, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित किया जा रहा है।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं संयोजक डॉ. आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि यह शिविर स्वयंसेवकों के लिए सीख, अनुशासन और राष्ट्रभावना का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवक नेतृत्व, टीम भावना और सेवा के आदर्शों को व्यवहारिक रूप से आत्मसात करेंगे।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविशंकर सिंह ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय शिविर युवाओं को देश की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का प्रत्यक्ष अनुभव कराते हैं तथा उनमें “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को और प्रगाढ़ बनाते हैं।

कॉलेज परिवार में गर्व और उत्साह का माहौल

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने चयनित स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे आगरा कॉलेज परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया कि वे इस शिविर में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ भाग लेकर कॉलेज की गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. पीबी झा, डॉ. मृणाल शर्मा, डॉ. पूनम, डॉ. एके सिंह, डॉ. भूपेंद्र चिकारा, और डॉ. भूपाल सिंह सहित अन्य प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. अविनाश जैन, डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह, डॉ. ललिता तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक मुस्तकीम और अंजली भी उपस्थित रहे।