नुसरत भरूचा का हुआ एक्सिडेंट,  हॉस्पिटल में हैं भर्ती,  बाली में चल रहा एक्ट्रेस का इलाज

नुसरत भरूचा इस वक्त डॉक्टरों की निगरानी में बाली में हैं। खबर है कि बाली मे नुसरत किसी एक्सिडेंट की चपेट में आ गईं जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटलाइज कराया गया है।

Oct 1, 2026 - 21:04
 0
नुसरत भरूचा का हुआ एक्सिडेंट,  हॉस्पिटल में हैं भर्ती,  बाली में चल रहा एक्ट्रेस का इलाज

मुंबई।  बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। खबर मिली है कि एक्ट्रेस इस वक्त हॉस्पिटलाइज्ड हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बाली में उनका एक एक्सिडेंट हुआ है, जिसमें उन्हें चोट भी आई है। एक्सिडेंट के बाद उन्हें बाली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक,इस वक्त डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया है और उनका इलाज चल रहा है।

हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी ठीक-ठीक नहीं लग पाई है कि उनका चोट कितना गंभीर है और किस तरह का हादसा उनके साथ हुआ है।

बताया जा रहा है कि नुसरत भरूचा घूमने-फिरने और छुट्टियां बिताने के लिए नहीं बल्कि किसी प्रफेशनल रीजन से बाली गई थीं। वहां अपने प्रफेशनल कमिटमेंट पूरा कर लिया था और इसके बाद उन्होंने कुछ और दिन रुकने का फैसला किया। इसी दौरान उनके साथ ये हादसा हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

वहीं नुसरत की सेहत इस वक्त कैसी है उसे लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल उनके एक्सिडेंट की खबर सुनकर उनके फैंस यहां जरूर परेशान हैं और सोशल मीडिया पर उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं।

नुसरत भरूचा ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें सबसे ज्यादा पॉप्युलैरिटी 'प्यार का पंचनामा' और 'प्यार का पंचनामा2' से मिली। इसके बाद वह 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

इसके साथ ही नुसरत 'छोरी', 'जनहित में जारी', 'राम सेतु', 'अकेली' और 'छोरी 2' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का परिचय दिया है।

नुसरत भरूचा आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। उनके पास 'घूसखोर पंडत' और 'बुन टिक्की' जैसी कुछ और फिल्मेंहैं। इसके अलावा वह रेमो डिसूजा की एक आनेवाली फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे।