हड्डी के इलाज में नई तकनीकें अपनाने के फैसले के साथ विदा हुए अस्थि रोग विशेषज्ञ

आगरा। देश के अस्थि रोग विशेषज्ञों ने मरीज़ों के इलाज नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया। कहा कि नई तकनीक से इलाज मरीजों के हित में होगा। इसी संकल्प के साथ आज आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित सेंट्रल ज़ोन के वार्षिक सम्मेलन का समापन हुआ। 

Oct 19, 2024 - 22:48
 0
हड्डी के इलाज में नई तकनीकें अपनाने के  फैसले के साथ विदा हुए अस्थि रोग विशेषज्ञ

होटल क्लार्क्स शिराज़ में सेंट्रल जोन के वार्षिक सम्मेलन के तीसरे दिन आज हाथ एवं पैरों की कटी उंगलियों के स्थाई उपचार एवं उनकी वास्तविक चाल को केस-आधारित शिक्षण एवं दृष्टिकोण का उपयोग करके वापस लाने के ऊपर प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही सदन में मौजूद चिकित्सकों ने इस पर गंभीर चर्चा की।

अस्थि रोग चिकित्सकों ने रोबोटिक सर्जरी के हित लाभ के ऊपर चर्चा की। जिसके अंतर्गत हड्डी रोग की व्याधियों के ऊपर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हड्डी रोग विशेषज्ञों ने अपने अपने अनुभव प्रस्तुतीकरणों के द्वारा साझा किए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने चर्चा के दौरान एक से बढ़कर एक इलाज के तरीकों को बढ़ावा देने की बात कही। इनको पूरे सदन ने सहमति से स्वीकार करते हुए मरीजों के हित में उपयोग करने का निर्णय लिया। 

आज के सत्र में छात्रों को विशिष्ट परिदृश्यों की चर्चा में शामिल किया गया।इसके बाद गाजियाबाद ऑरेशन में रायपुर एम्स के डॉ आलोक चंद्र अग्रवाल, डॉ डीडी तन्ना, डॉ अमूल्य कुमार सिंह, डॉ धीरेन्द्र सिंह, डॉ संजय धवन, डॉ अरुण गुप्ता, डॉ ज्ञानेश्वर टोंक, डॉ अशोक विज, डॉ शिवशंकर, डॉ ललित मैनी, डॉ जमाल अशरफ, डॉ मुथा, डॉ संदीप कुमार आदि ने प्रतिभाग कर अपने अपने अनुभव एवं नई तकनीकों की ईजाद से मरीजों के लाभ हेतु कम समय में किफायत के साथ भिन्न भिन्न अंगों की हड्डी की शल्य चिकित्सा के बारे में चर्चा के साथ प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही अस्थि संबंधी रोगों के निदान पर प्रकाश डाला

डॉ. संजय धवन चुने गए अध्यक्ष 

आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी का नया अध्यक्ष डॉ. संजय धवन को चुना गया। सेमिनार में उनका सभी से परिचय भी कराया गया।

SP_Singh AURGURU Editor